चिंगरी में अवैध रुप से शराब बेचते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

अंडा // अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह ग्राम चिंगारी में भाटापारा तालाब के पास मुखबिर की सूचना पर रेड कर जागेश्वर साहू उर्फ़ जग्गू पिता शिव कुमार साहू उम्र 27 वर्ष पता जंजगिरी रोड ग्राम अंडा को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास से 4400 कीमत की 55 पौवा देसी शराब नगद 1120 रुपए और मोबाइल जप्त किया गया।आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2 )आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।इस क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ लोग सुबह से ही बाइक द्वारा चार पांच पौवा बाईक की डिक्की में रखकर अवैध रुप से घर पहुंचा कर दे रहे हैं। इससे ग्रामीण जन परेशान है । मगर भयवश कुछ नहीं कर पाते।

मो युसूफ खान ✍????✍????
दुर्ग ग्रामीण

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]