मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 55 जोड़ो का हुआ विवाह -विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 12 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा 11 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन ग्राम हनोदा में सम्पन्न हुआ। जिसमें गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोंचारण व विधि विधान से 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। उक्त विवाह में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहिता जोड़ो को आशीर्वाद तथा सुखमय जीवन की कामना के साथ-साथ उपहार प्रदान किये। विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबध्द है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह बहुत ही अच्छी योजना है, आने वाले समय में सामूहिक विवाह का आयोजन और भी किया जायेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होने सभी जोड़ों से परिवार में बन्धकर रहने की अपील भी की। नव विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक और गृहस्थ जीवन हेतु सामग्री प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार योजना अन्तर्गत दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र से आई कन्याओं का विवाह करवाया गया। जिसमें सेक्टर हनोदा से 10, जेवरा से 06, ननकट्टी 03, अण्डा से 09, चन्द्रखुरी से 09, नगपुरा से 03, अंजोरा से 09, उतई से 03, रसमड़ा से 03 इस तरह कुल 55 कन्याओं को लाभांवित किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]