अरसनारा में 12 फरवरी को रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच कारी बदरिया की प्रस्तुति
पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में त्रि दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का 29 वां वर्ष का आयोजन का आज दिनांक 10 फरवरी 2024 को बालक भगवान द्वारा दीप प्रज्जवन कर शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, अध्यक्षता सरपंच हरिशंकर साहू, पूर्व सरपंच सुलेन साहू,पूर्व सरपंच पुष्पा मानिकपुरी,पूर्व सरपंच बलदाऊ प्रसाद वर्मा, बुधूराम साहू, नीलकंठ साहू, जोखूराम साहू, रामनाराण वर्मा, नन्द्कुमार साहू, मुरली वैष्णव, अंकालू साहू की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन हुआ। उक्त अवसर पर देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि संत श्री तुलसी दास जी ने जो महाकाव्य की रचना किया, जिनको आज हम श्री रामचरित्र मानस (रामायण) के रूप में जानते हैँ। प्रभु श्रीराम चंद्र जी के जीवन गाथा को, उनके आदर्श जीवन को श्री रामचरित मानस मे तुलसी दास जी ने अपने लेखनी के माध्यम से लिखा है। जिसमें से थोड़ा सा भी उनके बताये संदेश को अपने जीवन में धारण कर लेंगे, तो हमारा मानव जीवन धन्य हो जायेगा। सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि हम सब सनातन धर्म के मानने वाले हैं, हमारे आराध्य देव प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्म स्थली अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा किया गया, जिनका उत्सव पूरे देश में दीपावली के रूप में दीपोत्सव जलाकर मनाया गया। जो हम सबके लिए गौरव की बात है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डेहर लाल साहू ने बताया कि राम नाम की गुणगान 12 फरवरी को शायं 04 बजे समापन व पुरस्कार वितरण किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि मा विजय बघेल जी सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग, अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, विशेष अतिथि हर्षा लोकमणि चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, खेमलाल साहू अध्यक्ष भाजपा मध्य मंडल पाटन की उपस्थिति में सम्पन्न होना है।

तत्पश्चात मंडाई मिलन समरोह में रात्रि मे 10 बजे से छत्तीसगढ़ी लोककला मंच “कारी बदरिया” की प्रस्तुति होगा। इस अवसर पर पुनाराम साहू,रामकृष्ण निर्मल,विश्राम साहू, लक्ष्मण साहू, जयप्रकाश साहू,नरेंद्र कौशिक, नोहर साहू,कोमल वैष्णव , धनेश विश्वकर्मा, कमलेश साहू,टीकम मानिकपुरी, किशन साहू, सुकचैन साहू,तुकाराम साहू,देवेंद्र साहू,सुखलाल साहू,खेदुराम विश्वकर्मा, ताराचंद साहू,पीतांबर ठाकुर,पुनीत साहू, ज्ञान तारक,बुधारु साहू, खेमचंद साहू, रूपेंद्र साहू,शेषनारायण विश्वकर्मा , राहुल साहू, मोहन साहू सहित मातृशक्ति महिलाओं एवं जनमानस की उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ।







