छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राजधानी में छाए बादल, गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना

[adsforwp id="60"]

रायपुर,11 फरवरी । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो, तीन दिनों से बादल छाए हुए है इसके साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी के दौरान 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की ओर से किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के तापमान में अब बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके वजह से पारा गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में बदलाव हो रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]