फुंडा में मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन आज से , बहेगी राम नाम की अविरल धारा ,पहुच रहे अन्य जिलों के प्रतिभागी मंडली

पाटन से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत फुंडा में आज से सस्वर मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन शुभारंभ होगा , विगत कई वर्षों से ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन होते आ रहा है जिसमे अन्य जिलों व दुरंचल ग्रामो से आयोजन में भाग लेने प्रतिभागी मंडली आते है जिनके द्वारा रामकथा पर सस्वर भक्तिमय व्याख्या कर लोगो भक्ति रसपान करते है। इस आयोजन पश्चात लोगो के मनोरंजन के लिये रात्रिकालीन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है , यह कार्यक्रम शनिवार ,रविवार दो दिनों तक चलेगा।

Leave a Comment