बस ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 गंभीर…

[adsforwp id="60"]

रायपुर,07 फरवरी । रायपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार रात तेज रफ्तार बस ने बाइक को अपने चपेट में लिया।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से बस तेज रफ्तार में बैलाडीला की ओर जा रही थी। वहीं एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच हादसा हुआ। इससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में शिकार हुए मोहित साहू, राजू सिंह, सागर यादव है। वहीं घायल युवक का नाम जशदीप पाल बताया जा रहा है। सभी अभनपुर के बताए जा रहे हैं। देर रात काम से लौटने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]