पेशाब करने से मना किया तो बियर बोतल से किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार…

[adsforwp id="60"]

रायपुर, शास्त्री मार्केट में बीयर बोतल से हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पेशाब करने से मना करने पर आरोपी ने पीड़ित पर टूटी बीयर बोतल से जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शमशेर सिंग को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोल बाजार थाना का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित तिलक पटेल शास्त्री मार्केट में रोजी मजदूरी व कबाड़ उठाने का कार्य करता है तथा वह शास्त्री बाजार स्थित शराब दुकान के आसपास ही सोता है।

21 जनवरी को उक्त शराब दुकान के गोदाम के सामने शाम को एक अज्ञात युवक पेशाब कर रहा था, तिलक पटेल द्वारा मना करने पर दोनों के मध्य विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर अज्ञात युवक ने बदला लेने के नियत से तिलक पटेल जहां सोता था वहां पर अज्ञात युवक जाकर तिलक पटेल की हत्या करने की नियत से पास पड़ी बीयर की टूटी हुई बोतल के धारदार टुकडे से उसके चेहरे एवं गले में कई बार वार कर प्राणघातक हमला कर फरार हो गया। पीड़ित को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। शराब दुकान के गार्ड पंकज साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 38/24 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर युनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान सिविल लाईन गांधी नगर निवासी शमशेर सिंग के रूप में करते हुए शमशेर सिंग को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी शमशेर सिंग द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी शमशेर सिंग को गिरफ्तार किया गया

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]