मृतक के परिजनों को मिली 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 07 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगाकठेरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री रजत बिजौरा की विगत 2 मई 2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम रसमड़ा, थाना पुलगांव तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री रामखिलावन सिन्हा की विगत 30 मई 2023 को मिर्गी आने से खदान के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम असोगा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री दानेश्वर गोस्वामी की विगत 17 मार्च 2022 को तालाब में डूबने से एवं सुन्दर नगर उरला तहसील व जिला दुर्ग निवासी रामबाई यादव की विगत 21 मई 2023 को आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रजत बिजौरा की पत्नि श्रीमती रोशनी वर्मा को, स्व. रामखिलावन सिन्हा की माता श्रीमती दुलारी बाई सिन्हा को, स्व. दानेश्वर गोस्वामी के पिता श्री द्वारिकापुरी गोस्वामी को एवं स्व. रामबाई यादव के पुत्र गोपाल यादव कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]