सभी राजस्व निरीक्षक मंडल में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 03 फरवरी 2024/जिले के सभी राजस्व मंडल में 3 फरवरी 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहकर लोगों की राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन लेकर इसका निराकरण किया गया। इस दौरान ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। एडीएम श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी और संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण कर आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण भी किये। आज जिले में दुर्ग अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल क्रमशः जेवरा सिरसा, नगपुरा, अण्डा, कोहका, कसारीडीह, जुनवानी, रिसाली, तितुरडीह, दुर्ग, सिकोला, उतई एवं अंजोरा(ख) में, पाटन अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल जामगांव(एम), रानीतराई, पाटन, अमलेश्वर, सेलूद और जामगांव(आर) में, धमधा अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल पेण्ड्रावन, दारगांव, बोरीबुजुर्ग और धमधा में तथा भिलाई-3 अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल चरोदा, कुम्हारी, जामुल, भिलाई-3, अहिवारा और मुरमुंदा में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, फौती, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लिये एवं मौके पर नये ऋण पुस्तिका वितरण किये गये।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]