पाटन : दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन ब्लॉक में धान खरीदी केंद्रों में अभी भी धान का उठाव नहीं हो पा रहा । वही खरीदी के लिए अब दो दिन का समय बचा है किसान संघ के द्वारा धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर भले ही किया गया है पर अभी तक कोई निर्णय सरकार के तरफ से नही आया है। वही खरीदी केंद्रों में व्यवस्था भी दुरस्त नजर नहीं आता एक खरीदी केंद्र तरीघाट सोनपुर में तो धान से भरा लोड गाड़ी ही फस गया अब कैसे निकल पाएगा। गाड़ी या तो खाली करना पड़ेगा तभी निकलेगी ट्रक। वही केसरा के सोसायटी में बरदाना बहुत ज्यादा फटे हुए मिले जिससे किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली। धान खरीदी केंद्रों में डीईओ कटने के बाद बाद भी मिलरो के द्वारा धान का उठाव समय पर नहीं किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों की निरीक्षण की जा रही है। वही लगातार मौसम विभाग के द्वारा मौसम खराब होने की जानकारी भी दी जा रही है और लगातार मौसम खराब हो भी रहा है और अभी कुछ दिन पहले वर्ष भी हुई यदि ज्यादा बारिश होता तो शासन को बड़ा झटका लग सकता था क्योंकि धान यदि भीगता है तो सड़ जाता । हालांकि तालपत्री की व्यवस्था की गई है लेकिन उठाव नहीं होने के कारण खुले में धान पड़े हैं







