घर के अंदर परिवार के तीन सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले , कारणो की जाँच में जुटी पुलिस

[adsforwp id="60"]

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर परिवार के तीन सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटकते हुए मिले है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है वहीँ मामले की जाँच में जुट गई है। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में परिवार ने आत्महत्या की वह दो दिनों से बंद था, आस पास के लोगों ने जब दो दिन घर बंद देखा तो उन्हें उन्होने अनहोनी होने का अंदेशा हुआ, जिसपर उन्होंने पुलिस को इसकी सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडा और घर में घुसी तो उनके होश उड़ उड़ गए। घर में तीन लोग फांसी के फंदे पर लटके मिले, मृतकों में पति पत्नी और बेटे है। वहीं पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जाता कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]