कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

[adsforwp id="60"]

जांजगीर-चांपा 26 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमभावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर श्री लवीना पांडेय सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने कलेक्टर निवास में फहराया तिरंगा -*

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]