रक्तदान शिविर में 19 यूनिट ब्लड एकत्रित

[adsforwp id="60"]

दुर्ग 20 जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सीएमएचओ डॉक्टर जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर ए के साहू के निर्देशानुशार जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आपात स्थिति को देखते हुए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु दुर्ग जिला रक्त केन्द्र के द्वारा लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। 20 जनवरी 2024 को दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा परमेश्वरी आश्रम बघेरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 19 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्रित किया गया l जिला रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी अधिकारी डॉक्टर नेहा नलवाया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डॉ. पीयूष गायक ,डॉ दिनेश प्रजापत, काउंसलर एंथोनी ,वरिष्ठ लैब तकनीशियन रोशन सिंह सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, प्रयोगशाला टेक्नीशियन तीरथ, तरनुम्म, महेंद्र चंद्राकर, चतुर्थ श्रेणी श्री कौशल साहू, देवांगन समाज से श्री दुष्यन्त देवांगन आदि की उपस्थिति व सहयोग से कैंप का सफल सम्पादन किया गया | कैंप के सफल सम्पादन हेतु नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट कर आगे भी अनवरत रक्तदान किए जाने के हेतु प्रोत्साहित कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]