थाना बिर्रा क्षेत्र के नम्नु लाल पटेल के खेत जमीन 2.5 एकड़ को फर्जी तरिके से 12 एकड़ जमीन बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपया का लोन निकालने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार बिर्रा पुलिस की कार्यवाही की गई। आरोपी परमानंद कर्ष उम्र 42 साल निवासी पावनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ हाल मु. टेमरी एकतानगर माना कैम्प रायपुर । आरोपियों द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर किया गया धोखाधड़ी ।आरोपी द्वारा लोन के पैसे से अपने पत्नी के नाम से 17 लाख रूपया का रायपुर में खरीदा गया अवासीय जमीन । आरोपी के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471 बी भादवि के तहत् कार्यवाही किया गया ।

धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया







