गर्भवती महिला का बच्चादानी फटने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सको ने त्वरित आपरेशन कर महिला की जान बचाई

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 18 जनवरी 2024/ जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला निवासी स्टेशन मरोदा 17 जनवरी 2024 को समय दोपहर 12.00 बजे जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच विंग में भर्ती हुई। सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार जांच में पाया गया कि उनक बच्चादानी फट गया है, चिकित्सालय के डॉ बी.आर साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे बिना किसी विलम्ब के उनका आपरेशन कर जननी की जान बचाई गई इस आपरेशन में डॉ बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा मरीज को बेहोश कर आपरेशन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया साथ ही ओटी में कार्यरत स्टॉफ ने भी उपरोक्त आपरेशन में अपनी अहन भूमिका निभाई है।
वर्तमान में महिला स्वस्थ है। आपरेशन के दौरान लगभग 02 लीटर रक्त पेट में स्स्रावित हो गया था। डॉ अरुण कुमार साहु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने उपरोक्त जटिल सर्जरी को समय पर संपादित कर महिला की जान बचाने पर आपरेशन में सम्मिलित समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]