वेद मंत्रो के साथ सांसद ने किया विधायक ललित चन्द्राकर की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण, दिन विशेष से पहले रिसाली में भगवान परशुराम चौक बनना सौभाग्य – विजय बघेल

[adsforwp id="60"]

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली स्थित मैत्री नगर वार्ड में शहर के प्रथम परशुराम चौक पर लगे प्रतिमा का अनावरण किया गया। सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रतिमा का अनावरण किया। ट्वीन सिटी का यह पहला चौक है जहां परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई है।
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के चार दिन पूर्व नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा तैयार किए परशुराम चौक पर लगे भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण देर शाम किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह रिसाली निगम और छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों के लिए हर्ष की बात है कि रिसाली में प्रतिमा का अनावरण दिन विशेष के कुछ दिन पहले हो रहा है। यह हम सब के लिए सौभाग्य है। वहीं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सब के आराध्य परशुराम प्रतिमा अनावरण पर बधाई दी। विधायक ने कहा कि परशुराम भगवान के अवतार थे। सीता स्वयंवर में श्रीराम जी ने भगवान परशुराम का ही धनुष तोड़ माता सीता से विवाह किया था। खास बात यह है कि अयोध्या में चार दिन बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उसके ठीक पहले हम अपने आराध्य की प्रतिमा का अनावरण कर रहे है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र शेण्डे, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, एमआईसी सदस्य अनूप डे, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद सुनंदा पप्पू चंद्राकर, मनीष यादव, विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, माया यादव, रमा साहू, ममता सिन्हा, सविता ढवस, हरिश नायक, सारिका साहू, डाॅ. सीमा साहू, जमुना ठाकुर एवं परशुराम विप्र सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष तिवारी समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

एम्बेसडर डॉ. परविंदर सिंह ने पंजाब से ‘आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति चुनने’ की अपील की ​वर्ल्ड बुद्धिस्ट फेडरेशन के प्रेसिडेंट होशियारपुर में सम्मानित; समुदायों से वैचारिक मतभेदों को भुलाकर सद्भाव अपनाने का आह्वान

एम्बेसडर डॉ. परविंदर सिंह ने पंजाब से ‘आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति चुनने’ की अपील की ​वर्ल्ड बुद्धिस्ट फेडरेशन के प्रेसिडेंट होशियारपुर में सम्मानित; समुदायों से वैचारिक मतभेदों को भुलाकर सद्भाव अपनाने का आह्वान

[adsforwp id="47"]