कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में ली बैठक

[adsforwp id="60"]

जांजगीर-चांपा 16 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियो से धान खरीदी केंद्रों में उपार्जित धान के शीघ्र उठाव हेतु उचित व्यवस्था के लिए प्रतिदिन खरीदी किए गए धान की स्टेकिंग करने और धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रकबा समर्पण, केंद्रों में पर्याप्त हमाल की व्यवस्था, संभावित बारिश से बचाव, ड्रेनेज बनाने, टोकन सत्यापन इत्यादि के संबंध में अधिकारीयों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की खरीदी किसी भी स्थिति में प्रभावित नही होना चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल किशोर साहू, उप पजीयक सहकारी संस्थाए श्री उमेश गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]