चारपहिया वाहन चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, चारपहिया वाहन पलटा ,मौके पर बाईक सवार महिला की हुई मौत, ड्राइवर एवं क्लीनर फरार

[adsforwp id="60"]

मटर फली के कच्चे माल को जल्द पहुंचाने की जल्दबाजी में चार पहिया वाहन चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शाम 5 बजे खाचरौद-बड़नगर रोड स्थित मडावदी फंटे की है।थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि मटर फली मंडी से महाराष्ट्र का चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच 15 जीवी 0062 के चालक ने मडावदी फंटे पर कमठाना से बाइक पर आ रहे बरखेड़ा-जावरा निवासी स्वरूप को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चला रहे स्वरूप और पीछे बैठी उनकी पत्नी नर्मदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
ड्राइवर और क्लीनर फरार—–
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारपहिया वाहन भी पलटी खा गया और सड़क पर मटर फली के कट्टे बिखर गए। वाहन के पलटी खाने के बाद ड्राइवर एवं क्लीनर मौका देखकर भाग गए। दोनों मृतकों का पीएम खाचरौद सिविल अस्पताल में हुआ। पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]