नर्सिंग छात्रा की बंद कमरे में लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

[adsforwp id="60"]

सरगुजा,12 जनवरी । एक नर्सिंग छात्रा की बंद कमरे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय छात्रा सीतापुर शहर के वार्ड क्रमांक 03 में किराए के मकान में रहकर सीतापुर के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब बंद कमरे को खोला गया तो बिस्तर पर मृत अवस्था में नर्सिंग की छात्रा का शव मिला. सीतापुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Comment