ग्रामीणों ने जादू टोने के शक में महिला को गर्म लोहे से दागा, बाल भी जलाए, चेहरे को धारदार हथियार से काटा

[adsforwp id="60"]

बिलासपुर,12 जनवरी । मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में ग्रामीणों जादू टोने के शक में 70 वर्षीय महिला को गर्म लोहे से दाग दिया। इसके अलावा उसके बाल भी जलाए गए। साथ ही चेहरे को धारदार हथियार से काटा गया है। महिला को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। महिला का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाली भूरीबाई सोनवानी (70) गृहणी हैं। गुरुवार की रात वे अपने घर पर ही थी। रात करीब 12 बजे गांव में रहने वाले कुछ लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गए। इसकी जानकारी स्वजन को नहीं लगी। इसके कुछ देर बाद महिला के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन बाहर निकले। घर से थोड़ी दूरी पर महिला गंभीर स्थिति में पड़ी थी।

महिला की बहू राजेश्वरी सोनवानी ने बताया कि गांव के ही केजउ राठौर और उसके साथियों ने मारपीट की है। केजउ ने बाहर से बैगा बुलवाया था। उसक साथ मिलकर जादू टोने के शक में उनकी सास से मारपीट की गई है। साथ ही गर्म लोहे से उनके शरीर को अलग-अलग जगहों पर दाग दिया गया है। महिला के बाल को भी हमलावर ने जला दिया है। गंभीर महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वर्जन

महिला से मारपीट और उसके बाल जला दिए जाने की सूचना मिली है। इस पर जवानों को सिम्स भेजा गया है। साथ ही गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायल का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रविंद्र कुमार अनंत थाना प्रभारी मस्तूरी

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]