श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने की खुशी एवम 22 जनवरी को होने वाले राम जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हर कोई अपनी खुशी और प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कुछ ऐसे भी जुनून से भरे युवक है जो अयोध्या तक साइकिल यात्रा करते हुए जाएंगे जिनमे क्रमशः सुग्रीव यादव मनीष साहू शाश्वत पांडे नीतीश साहू एवं सहाया जोसेफ (ईसाई) शामिल हैं जो कि अपने-अपने साइकिल से कोरबा कटघोरा, बैकुंठपुर से प्रयागराज होते हुए अयोध्या राम मंदिर तक साइकिल यात्रा करते हुए राम जी के मंदिर दर्शन करने एवं अपने आसपास के क्षेत्रों में सभी के उन्नति हेतु आशीर्वाद मांगने 10 जनवरी की दोपहर को प्रस्थान किये हैं, इस समाचार को पाते ही सभी स्नेहजनो ने जाने वाले पांचों युवको की तारीफ की एवम बाजे गाजे के साथ विदाई दी तथा यात्रा मंगलमय हो इसकी कामना भी की..








