पाटन पुलिस की कार्यवाही अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार , जप्त मादक पदार्थ गांजा की कीमत 20 हजार रू, बिक्री रकम 500/- रू.

पाटन / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भापुसे) क्षेत्र में अवैध रूप से शराब, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया गया था ।जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के दिशा निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में पाटन पुलिस द्वारा दिनांक 08.01.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सोरम निवासी लवकुश वर्मा के द्वारा अपने घर मकान कमरा अंदर मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप बिक्री करने हेतु रखा है।कि सूचना मिलने पर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पाटन पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक ग्राम सोरम मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम सोरम आरोपी के मकान का तलाशी लेने पर एक लाल रंग के कपडा का थैला जिसमें सफेद पट्टी लगा हुआ जिसके अंदर भरा हुआ पालीथीन के अदंर अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है ।जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताये कि वे मरोदा के किसी व्यक्ति के द्वारा लाकर छोडा गया बताये। उक्त आरोपी का मौके पर कार्यवाही कर आरोपी के खिलाफ थाना पाटन में अप.क्रं. 08/2024 धारा 20(ख)एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग की कपडा के थैला सफेद रंग पट्टी लगा हुआ पालीथीन के अंदर में भरी मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 02 किलो 297 ग्राम होना पाये जिसकी बाजारू कीमती 20 हजार रूपये एवं बिक्री रकम 500/- रूपये कुल जुमला कीमती 20,500/-रू. को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
आरोपी लवकुश वर्मा पिता स्व. पंचराम वर्मा उम्र 45 वर्ष सा. ग्राम सोरम थाना पाटन जिला दुर्ग को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजकुमार लहरे ,उप निरी.सी.आर.ठाकुर, सउनि चंद्रशेखर सोनी , प्र.आर. 766 रोमन सोनवानी प्र.आर. चालक ठाकुर राम यादव ,आर. राजकुमार चंद्रा, अश्वनी, दिलेश्वर पठारे, होमन साहू , गुमान, सुनील साहू, हेमलाल चेलक, म.आर. राजेश्वरी की सहराहनीय भूमिका रही ।

✍????✍???? मो. युसूफ खान
Ⓜ️–9179799491

Leave a Comment