छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला के अध्यक्ष बने ललित साहू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ पाटन के अध्यक्ष संतोष देवांगन ने किया जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला की आवश्यक बैठक भिलाई स्थित भिलाई होटल इंडियन कॉफी हाउस में रखी गई थी जिसमे छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू द्वारा व ब्लाक अध्यक्षगणो की सहमति से साधना टीवी दुर्ग संभाग ब्यूरो पत्रकार ललित साहू को दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही नए प्रदेश सलाहकार एवं जिला सरंक्षक पूर्व अध्यक्ष राफेल थामस को बनाया गया। प्रदेश पदाधिकारी व सभी ब्लाक अध्यक्ष ने बधाई प्रेषित कर पुष्पमाला व गुलदस्ता से बधाई शुभकामनाएं दी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सलाहकार राफेल थामस,दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू ,दुर्ग जिला महासचिव दिनेश पुरवार , भिलाई ब्लाक अध्यक्ष विनोद चौबे ,कुम्हारी ब्लाक अध्यक्ष सुरेश वहाने,पाटन से सी जी मितान पत्रकार बलराम यदु, नँदनी अहिवारा अध्यक्ष स्टालिन, धमधा ब्लाक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ पाटन के तरफ से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ पाटन ब्लाक अध्यक्ष संतोष देवांगन,महासचिव अनिल साहू , सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment