उतई – पुरई संकुल के द्वारा डुंडेरा में बाल उत्सव मेला संपन्न

दूर्ग ग्रामीण विधानसभा।दुर्ग जिला निजी विद्यालय संगठन के संयुक्त तत्वाधान में उतई -पुरई संकुल द्वारा शनिवार को डुडेरा के बाजार परिसर में 10 प्राइवेट स्कुलो के विद्यार्थियों द्वारा मिलकर सामूहिक रूप से विशाल बाल उत्सव मेला का आयोजन किया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डुंडेरा के पार्षद विककी चन्द्राकर, जोरातराई के पार्षद हरीश नायक सहित अन्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
बाल उत्सव मेला में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा विविध स्वादिष्ठ व्यंजन बनाये गए थे।साथ ही झूले का भी आनन्द बच्चो ने लिया ।कार्यक्रम स्थल पर प्रमुख मंच के सामने ही बच्चो ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शको का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन नवमंगल विद्यालय पुरई के संचालक दयाराम साहू व आभार प्रदर्सन राष्ट्रीय भारतीय विद्यालय डुंडेरा के संचालक बी आर मौर्या ने किया।इस अवसर पर प्रमुख़ रुप से दूर्ग जिला प्राइबेट स्कुल मैनेजमेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सनद देवांगन, उपाध्यक्ष दिनेश राजपूत,कोषाअध्यक्ष हरीश साहू,सयोजक योगेंद्र देसमुख, सयुक्त सचिव डी.एल सिन्हा,के आर सिन्हा गुरुजी दयाराम साहु, केशव महिपाल,बी आर मौर्या सहित 10 प्राइवेट स्कूलों के संचालक प्रिंसिपल व स्कुल स्टॉप व छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

Leave a Comment