ग्राम आरासनारा के ग्रामीणों ने लिखित आवेदन में आपने मांगो को रखते हुए कहा कि आरासनारा से फुंडा सोसायटी की दूरी 8 किलोमीटर है। जिससे किसानों को आने जाने में परेशानी व परिवहन चार्ज अधिक लगता है।
फुंडा सोसायटी पाटन ब्लाक का सबसे बड़ा सोसायटी है। जिसमें 8 गांव आते है। जिससे किसानों को धान बेचने में दिक्कत होती है।
ज्ञात हो कि शासन के नवीन योजना के तहत 3 ग्राम पंचायत मिलकर एक धान संग्रहण केंद्र खोलने की घोषणा हुई है।व पूर्व में भी ग्राम आरासनारा में धान खरीदी केंद्र के लिए जगह चयन हो चुका था। लेकिन किन्हीं कारण वश बन नही पाया है जिसके कारण किसानों ने पुनः
आरासनारा में नवीन सोसायटी खोलने की मांग की है







