संभागायुक्त श्री राठौर ने पदभार ग्रहण किया

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 05 जनवरी 2024/ दुर्ग संभाग के नव पदस्थ आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी श्री राठौर दुर्ग संभाग के 11 वे आयुक्त होंगे। निवर्तमान संभागायुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक (आई.ए.एस) ने श्री राठौर को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् संभागायुक्त श्री राठौर ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निर्वतमान संभागायुक्त श्री पाठक को विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थ संभागायुक्त श्री राठौर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (विकास) श्री अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]