छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रेकिंग : घर में सो रही महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

[adsforwp id="60"]

04 जनवरी। घर में सो रही एक महिला की अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मौके पर कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है. यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी गांव के बसियाटोंगरी में घर में सो रही अकेली महिला पर अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. राजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है.

राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के दौरान मृतक महिला के घर में कोई भी नहीं था. जब महिला का पति सुबह घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी लगी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिली है और घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है. मामले में पुलिस बारीकी से जांच में लगी है, जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकता है.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]