खुर्सीपार गेट में काम्प्लेक्स में घुसी ट्रेलर, टला बड़ा हादसा

[adsforwp id="60"]

भिलाई,01 जनवरी । खुर्सीपार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ट्रेलर खुर्सीपार तिराहे के पास सड़क किनारे कॉम्पलेक्स में घुस गई। इस बीच ट्रेलर ने एक पिकअप को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना रविवार अलसुबह की बताई जा रही है। जिस कॉम्पलेक्स में एसबीआईए पंजाब नेशनल बैंक आदि के एटीएम लगे हुए हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

खुर्सीपार तिराहे पर सिग्नल पार करने के बाद चालक ने सड़क किनारे ट्रेलर को पार्क किया और चाय पीने चला गया। इस दौरान ट्रेलर का हैंड ब्रेक ठीक से नहीं लगा और वह ढलान की ओर लुड़कता हुआ कॉम्पलेक्स में जा घुसा। कॉम्पलेक्स के पास एक पिकअप भी खड़ी थी जिसे ठोकर मारते हुए ट्रेलर कॉम्पलेक्स में घुस गई। जिस समय हादसा हुआ तब सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी जिसके कारण कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा ग्राम भरर में दो दिवसीय विशाल कर्मा महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन, 15 जोड़े लेंगे सात फेरे,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा ग्राम भरर में दो दिवसीय विशाल कर्मा महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन, 15 जोड़े लेंगे सात फेरे,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

[adsforwp id="47"]