एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला शिक्षा कर्मी को जबरदस्त ठोकर मार दिया,मौके पर ही शिक्षा कर्मी की मौत
उतई । पतोरा पेट्रोल पंप के पास आज सोमवार 9:50 को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार शिक्षा कर्मी महिला को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया।मौके पर शिक्षाकर्मी की मौत हो गई । महिला शिक्षा कर्मी स्कूटी क्र. Cg 07 ce 4960 से देउरझाल तरफ से पतोरा स्कूल अपने ड्यूटी जाने निकली थी। तभी नाला के पास से रोड क्रॉस कर रही थी । उसी समय पाटन की तरफ से तेज रफ्तार से कार Cg 07 ax 7721 ने महिला को अपने चपेट में ले लिया । कार तेज रफ्तार होने के कारण ठोकर मारकर खेत प्लॉट में जा घुसी कार चालक सुरक्षित है। वही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उतई पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी रही गई है ।






