प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

[adsforwp id="60"]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा।

अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने अयोध्या में अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम ने अयोध्या के इस रेलवे स्टेशन से जुड़ी जानकारियां लीं और पूरे मॉडल को समझा

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]