अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर ,सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

[adsforwp id="60"]

बलौदाबाजार, ग्राम कोदवा में जयंती कार्यक्रम देखने जा रहे जीजा-साला सड़क हादसे के शिकार हो गए। घोटिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दोनों की मौत हो गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लटवा गांव का रहने वाला भोजराम कनौजे (30) अपने ससुराल पलारी आया हुआ था। यहां वो अपने साले मुकेश कनौजे के साथ ग्राम कोदवा गया हुआ था। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती थी, लेकिन उसके कार्यक्रम पूरे महीने गांव-गांव में चलते हैं। ग्राम कोदवा में आयोजित जयंती कार्यक्रम को देखने के लिए जीजा-साला एक ही बाइक पर सवार होकर गए हुए थे।
गुरुवार रात 8 बजे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर घोटिया के पास बाइक सवार जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जीजा-साले को पलारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बलौदाबाजार रेफर किया गया। यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जीजा भोजराम और साले मुकेश की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साले मुकेश की पत्नी भुनेश्वरी ने कहा कि उसने अपने पति को ठंड में बाहर जाने से काफी मना किया था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। भोजराम और उसकी पत्नी दुलारी के 2 बच्चे हैं। वहीं मुकेश और भुनेश्वरी की शादी को ज्यादा वक्त नहीं हुआ था। उनके बच्चे नहीं हैं। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]