शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा.

[adsforwp id="60"]

जांजगीर-चांपा 28 दिसंबर 2023/
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पोड़ी, गिधा, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत नवापारा ख, खिसोरा, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत के मुरलीडीह, अमोरा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत डोंगाकौहरौद, केसला, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत गतवा, बोरसी एवं नगरीय निकाय जांजगीर-नैला, अकलतरा और बलौदा में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे द्वारा जनपद पंचायत बलौदा़ की ग्राम पंचायत नवापारा ख में पहुंचकर पात्र हितग्राही को योजना से लाभन्वित किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में लगाए गए स्टाल का अवलोकन करते हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

*विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में पहुंचेगी -*

विकसित भारत संकल्प यात्रा 29 दिसम्बर को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोटिया , नेगूरडीह, कांसा (नेगूरडीह मुख्यालय), जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत हेडसपुर, बक्सरा, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत अर्जुनी, करुमहू, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत सेमरिया, भैंसो, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत तलदेवरी, सेमरिया एवं नगरीय निकाय नवागढ़ और राहौद में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]