रेलवे ट्रैक पर मिली 36 वर्षीय युवक की लाश, मामले में जुटी GRP पुलिस

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जिले के कोटा में मुक्तिधाम के सामने रेलवे ट्रैक युवक की लाश मिली है। लोगों ने स्टेशन मास्टर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई है।

जीआरपी ने मौके पर तलाशी ली। तो मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला जो उसक परिजनों का था। उस नंबर पर कॉल करके जीआरपी ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान कर ली। परिजनों ने बताया कि, मृतक का नाम वीरेन्द्र कौशिक, पिता बाला राम कौशिक था। उसकी उम्र 36 वर्ष थी। वह गनियारी पौड़ी गांव का रहने वाला था।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान था। अनुमान लगाया गया कि, बीमारी से परेशान होकर उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दी होगी। जीआरपी ने लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। और आगे जांच में जुट गई है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]