पायोनियर कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ आयोजन

[adsforwp id="60"]

उतई / पायोनियर कान्वेंट स्कूल उतई में तेइसवां वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर अमित मिश्रा थे।अन्य अतिथियो में शिक्षक हरजीत कौर, केमिका साहू, स्निद्घा, सरोज ठाकुर, नीलिमा साहू, नेहा धीर, छाया साहू, नोमीन ठाकुर, गौरव साहू थे। समारोह का संचालन केमिका साहू के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना था| इस उद्देश्य से स्कूल में बहुत से खेलों का आयोजन किया गया| खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| हाउस रिले रेस के सीनियर वग मे रेड हाउस विजयी रहे/ इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया|स्कूल के डायरेक्टर अमित मिश्रा एवं प्रीति मिश्रा ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी अच्छे खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल खेलने के लिए प्रेरित किया/इस आयोजन में स्कूल की सभी छात्रों का विशेष योगदान रहा,इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल के डायरेक्टर अमित मिश्रा ने सबके प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

दुर्ग ग्रामीण से
मो युसूफ खान

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]