दुर्ग, 15 दिसंबर 2023/
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा प्राप्त सी.सी. रोड निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड पाटन के ग्राम अचानकपुर में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 2 लाख 08 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्यो के संपादन का दायित्व कार्यकारी एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।
क्रमांकः 1523
ःः000ःः





