शपथ लेने के साथ ही सरकार ने शुरू कर दिया काम , आज साय सरकार की होगी पहली कैबिनेट मीटिंग , बैठक में 16 लाख गरीबों को घर देने का हो सकता है फैसला

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के शपथ लेने के साथ ही सरकार ने काम शुरू कर दिया है। आज साय सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। बैठक में पहला फैसला 16 लाख गरीबों को घर देने का हो सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री नियुक्त होते ही साय ने भी यही कहा था। वहीं, अभी तक मंत्रियों के नाम सामने नहीं आए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कह दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए इंतजार करिए।

प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के साथ मुख्य सचिव और सभी सचिव मौजूद रहेंगे। सीएम साय ने बताया कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। अब इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे किस तरह से लागू करेंगे, उस पर बात होगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]