कलेक्टर, एसपी एवं सेना के कर्नल ने ली प्रेस वार्ता

[adsforwp id="60"]

पुलिस लाइन खोखराभाठा जांजगीर में 15 दिसंबर 2023 से अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और कर्नल एन सेमेलटी ने पुलिस लाईन खोखरा स्थित सभागार में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर अग्निवीर भर्ती रैली कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक सुविधाएं भर्ती हेतु उपलब्ध करा दी गई है एवं विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को मूलभूत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में अलग-अलग तिथियों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के पात्र अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों के लिए यातायात सुविधा, आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भर्ती रैली को लेकर पुलिस व्यवस्थ ,सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। कर्नल एन सेमल्टी ने अग्निवीर भर्ती के तैयारी सहित प्रोटोकॉल संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी एल जगत, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, जिला रोजगार अधिकारी एम जायसवाल एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]