जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है
मुलमुला थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से धड़ल्ले से जुआ का फड़ लग रहे है जहां ताश के पत्तो पर दांव लगाकर जिले सहित आसपास के जिलों की जुआरी भाग्य आजमा रहे है इसके बावजूद पुलिस इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो के खिलाफ किसी लरह की कार्यवाही नही कर रही है इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है
सूत्रों के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जुआ चल रहा है इस थाना क्षेत्र में स्थित कुछ गांवो सहित जंगल के आसपास में भी जुआ के फंड जगह-जगह सज रहे है
अब देखना यह होगा कि खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन इसमे क्या कार्यवाही करता है






