गुण्डरदेही/ सर्व आदिवासी समाज द्वारा अर्जुंदा चौक गुण्डरदेही में छ. ग. के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी की बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आदिवासी समाज के प्रमुखों द्वारा शहीद वीर नारायण जी की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया l इस अवसर पर गोंड समाज तहसील गुण्डरदेही के सलाहकार थानसिंह मंडावी, तहसील अध्यक्ष दिलीप मंडावी, अर्जुंदा तहसील अध्यक्ष सेवंत कुमार मंडावी, कर्मचारी प्रकोष्ठ सचिव ओमप्रकाश नेताम, उपाध्यक्ष रेख राम कोर्राम, रामदयाल शोरी, मोती ठाकुर, सुखेन्द्र सिंह ठाकुर, महावीर ठाकुर, गजेन्द्र तितराम, नोहर तारम , हेमन्त कुमार नेताम, लक्ष्मीनाथ कोर्राम, राजेश ठाकुर, मुकेश मंडावी, राजेन्द्र नेताम सहित समाज के लोग उपस्थित थे।


