दुर्ग में 80 हजार का ब्राऊन शुगर जब्त एक आरोपी गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग / तकरीबन 15.02 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती करीबन 80,000 रूपये जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसीसीयू एवं थाना मोहन नगर टीम ने कार्रवाई की।
विवरण इस प्रकार है कि जिले में नशे के कारोबारियों एवं अवैध कारोबार पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, दुर्ग रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देश प्राप्त हुआ था।जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) डॉ. अनुराग झा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग मणीशंकर चंद्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं निरीक्षक नरेश पटेल प्रभारी एसीसीयू, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव, थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक तापेश्वर नेताम के नेतृत्व में नशे के कारोबारियो की जानकारी एकत्र कर्यावाही हेतु एक विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी।
इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर दिनांक 10.12.2023 के स्टेशन रोड सीटी क्लब के सामने एक व्यक्ति भारी मात्रा अपने पास रखे मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेच रहा है की सूचना सूत्रों से प्राप्त होने पर एसीसीयू एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन रोड सीटी क्लब के पास यशवंत वेगड नाम के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से 142 पुडिया नशीली मादक पदार्थ जैसा मिला। जिसे खोलकर देखने पर ब्राउन शुगर जैसे पाउडर ब्राउन कलर का मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी द्वारा अपने अपने आर्थिक लाभ के लिये अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार करने एवं जप्त मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने से आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 22, 27 (ए) व 8 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर अग्रीम कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार आरोपी

यशवंत वेगड पिता अरूण वेगढ़, उम्र 30 साल, निवासी गली नं. 01, तरूण टॉकिज के पीछे, संतराबाडी, को गिरफतार किया।

————-
दुर्ग ग्रामीण अंडा से
मो. युसूफ खान की रिपोर्ट

Leave a Comment