बघेरा में नवनिर्मित शिव मन्दिर में 9 दिसंबर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ

दुर्ग: / बघेरा दुर्ग में मोहलई रोड पर स्थित परमेश्वरी आश्रम में नव निर्मित शिव मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिनांक 9दिसम्बर 2023 शनिवार से 13 दिसंबर 2023 तक सम्पन्न होगा। दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन से प्राप्त जानकारी अनुसार इस मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जा रही है। इसकी प्रतिमा जबलपुर से विशेष रूप से मंगाई गई है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार 9 दिसंबर को कलश यात्रा परमेश्वरी आश्रम से प्रातः 10बजे निकलेगी एवम् मूर्ति का नगर भ्रमण होगा तत्पश्चात शिव प्रतिमा तथा शिव परिवार के मूर्तियों का जलाधिवास होगा। दुसरे दिन दिनांक 10 दिसम्बर को मूर्तियों का अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, शैय्याधिवास आदि होगा। दिनांक 11दिसम्बर 2023 सोमवार को मन्दिर एवम् वास्तु पूजन, शिवलिंग एवम् शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा, कलश एवम् ध्वज स्थापन, पूर्णाहुति आरती एवम् प्रसाद वितरण किया जावेगा। इस कार्यक्रम में आचार्य पण्डित मोनू महाराज (हाथखोज) के द्वारा पूजा कार्य संपन्न होगा।

रिपोर्ट – मो. युसुफ़ खान

Leave a Comment