आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

[adsforwp id="60"]

जांजगीर-चांपा, 08 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आपदा मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

जिले की तहसील बलौदा के ग्राम खैजा निवासी श्रीमती ममता यादव की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति श्री उमेंद राम अहीर, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम मिसदा के श्री पीला बाबू यादव की अकाशिय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अनिता बाई, तहसील पामगढ़ के ग्राम चण्डीपारा के श्री रामलाल यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती कुमारी बाई और तहसील बम्हनीडीह के ग्राम कपिस्दा के श्री रामचरण धीवर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सरिता धीवर को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]