भाजपा की जीत में नींव का ईट साबित हुए विजय बघेल– हर्षा लोकमणी चंद्राकर

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया की पाटन के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल भले ही इस चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाए, मगर पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांटे का टक्कर दिया। उन्हें क्षेत्र में ही बांधकर रख दिया। इसके चलते भूपेश बघेल प्रदेश के अन्य स्थानों में चुनाव प्रचार करने नहीं जा सके और अपनी रणनीतियों को अंजाम तक पहुंचा नहीं सके। भाजपा की जीत में सांसद विजय बघेल का ऐसा योगदान है जैसे किसी भवन की नींव में दबे इंटो का होता है।
भाजपा नेत्री हर्षा लोकमणी चंद्राकर का कहना है कि इस चुनाव में सांसद विजय बघेल ने पाटन में भूपेश बघेल को ऐसी टक्कर दी कि पूर्व मुख्यमंत्री हतप्रभ रह गए। पाटन के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जीतने पूरा जोर लगा दिया। इससे पूरे राज्य में भाजपा में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ, और कांग्रेस का तख्तापलट हो गया।
श्रीमति चंद्राकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि पाटन क्षेत्र की जनता आज भाजपा हाई कमान की ओर उम्मीदों से देख रही है कि उनके त्याग का पुरस्कार मिले। पाटन के भाजपाई चाहते है कि विजय बघेल को सत्ता या संगठन में महती जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाए।
श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने आगे कहा कि पाटन के भाजपा कार्यकर्ता आगे भी पार्टी के लिए समर्पित होकर जन जन की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। छत्तीसगढ़ की एक एक जनता की मर्यादा भाजपा सरकार कायम रखेगी। उन्होंने कहा कि सांसद विजय बघेल को सत्ता व संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का पूरा अनुभव है। वे जनता की सांझी पीड़ा अच्छी तरह समझते है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उनका अपना ठोस नजरिया है। छत्तीसगढ़ में अब चूंकि भाजपा की सरकार आ गई है, लिहाजा विजय बघेल के सुदिर्घ सियासी अनुभवों का लाभ पार्टी को लिया जाना चाहिए।

Leave a Comment