छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा में बृजमोहन अग्रवाल सबसे सीनियर विधायक होंगे। वह रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार 8वीं बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। जीत के बाद अब भाजपा एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से चल रहे चौपाटी पर अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। इसी बीच बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अभी तो ये झांकी है…पूरा छत्तीसगढ़ बाकी है।
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आफिशियल अकाउंट ट्विटर पर बुलडोजर की एक तस्वीर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि अभी तो ये झांकी है पूरा छत्तीसगढ़ बांकी है।


