दुर्ग ग्रामीण में जनादेश को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूँ – ताम्रध्वज साहू

[adsforwp id="60"]

दुर्ग। दुर्गग्रामीण में जनादेश को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूँ। इन पांच सालों में आपने जो सेवा का अवसर प्रदान किया और सुख दुख में आपके परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े रहने का अवसर दिया, इसके लिए रोम रोम से आपका ऋण महसूस करता हूँ। सभी सम्मानीय वरिष्ठ जनो और सम्मानीय माताओं और बहनो एवं युवा साथियों को दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हर पल मेरा साथ दिया और मेरा मनोबल बढ़ाया। जहां कमियाँ और ग़लतियाँ रह गई होंगी उन्हें आगे सुधार करने का प्रयास करूँगा। सभी धर्म और जाति के मतदाताओं को धन्यवाद और आभार देता हूँ जिनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

हमारे कांग्रेस के सभी सम्मानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं जिसमे वरिष्ठ नेता,महिला नेता,युवा नेता और सेवा दल एवं पार्टी पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने कदम कदम पर कड़ी मेहनत करते हुए ,न दिन देखा और न रात देखी ,मेरा साथ दिया और मेरा मनोबल बढ़ाया। साथ ही कांग्रेस पार्टी और संगठन को पुनः आभार जिन्होंने मुझे अवसर प्रदान किया। मैं उन सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे तन,मन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पूरा सहयोग किया। साथ ही पुलिस, प्रशासन के सम्मानीय अधिकारियों का और मीडिया के सम्मानीय साथियों का भी अपना सहयोग प्रदान करने के लिए दिल से आभार।????????

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]