छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से भाजपा को 51 सीटों पर मिली बढ़त, रूझानों में कांग्रेस गंवा रही सत्ता

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। शुरुआती तौर पर जो रुझान आ रहा है, वह कांटे की टक्कर वाला है। शुरू में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद, अब भाजपा आगे निकल गई है। शुरुआती तौर पर जो रुझान आए, उनमें कांग्रेस आगे थी, मगर स्थिति अब बदल गई है।
सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। अब कांग्रेस काफी पिछड़ती दिख रही है। बीजेपी को अब तक के रुझानों में 51 सीटें मिल रही हैं तो वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटती दिख रही है। 2 सीटें अन्य के खाते में जा सकती है। राज्य चुनाव में बीजेपी को 45 फीसदी से ज्यादा वोट मिलता नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 42 फीसदी वोट मिल रहा है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]