दुर्ग पुलिस को मिली बडी सफलता, चोरी के 64 लाख 75 हजार रूपये कीमती माल किया बरामद , 13 मामलो में 07 सहित 03 खरीददार गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो चोर गिरोह को पकडकर सात आरोपियों के साथ ही सामान खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 64 लाख 75 हजार रूपये कीमती माल बरामद की है। उक्त जानकारी आज एक पत्रकारवार्ता में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया कि पुलिस ने शातिर चोर सकलैन, सयान, फरहान, विशाल सिंह उर्फ मर्चा, आकाश उर्फ गोल्डी पूर्व में भी नकबजनी के मामलों में पकड़े गये हैं शातिर चोर के 02 गिरोहों को पकडऩे में पुलिस को मिली सफलता। रेसिंग बाईक में सवार होकर शहर में घूम-घूम कर देते थे नकबजनी की घटना को अंजाम। आरोपियों के कब्जे से कुल 64 लाख, पचहत्तर हजार की सामग्री बरामद । कुल 13 मामलो में 07 आरोपियों सहित 03 खरीददार आरोपी गिरफ्तार।
ए.सी.सी.यू. एवं थाना जामुल, पुरानी भिलाई, सुपेला, मोहन नगर की संयुक्त कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि जिले मे लगातार नकबजनी की घटनायें घटित हो रही थी जिसे अन्यंत ही गंभीरता से लेते चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सायबर अनुराग झा , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर व्ही. डी. त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक केशव कोसले, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा, थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर उप निरीक्षक नवीन राजपुत के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर घटना स्थल एवं उसके आस-पास के आवागमन के मार्गों में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया जिससे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फूटेज प्राप्त हुये,
फूटेज के आधार पर जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन चोरी के संदिग्धों से पूछताछ कर एवं होटल लॉज, ढ़ाबा मे संदिग्धों के फूटेज दिखाकर आरोपियों के पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे, पतासाजी हेतु विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, इसी तरह चोरी के कुछ जगहो पर पल्सर एन.एस. मोटर सायकल में सवार कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये थे जिसके आधार पर पतासाजी की जा रही थी, कि इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि रूंगटा कॉलेज कुरूद के पास कुछ लड़के पल्सर एन.एस. मोटर सायकल में आये हुये है जो कि डिजिटल कैमेरा बेचने के लिये किसी से बातचीत कर रहे है कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर रूंगटा कॉलेज के पास सकलेन खान, मोह. सयान, फरहान खान नाम के लड़को को पकड़ा गया जिनसे प्रारंभिक पूछताछ करने पर गुमराह करते रहे, किंतु सतत् तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अलग-अलग समय पर अपने अलग-अलग साथियों जैसे सकलेन खान, मोह. सयान, फरहान खान एवं तौकीर हमजा उर्फ ताहा साथ मिलकर कैलाश नगर, हाऊसिंग बोर्ड, लक्ष्मी विहार जामुल, पंचशील नगर व वसुंधरा नगर पुरानी भिलाई, त्रिवेणीनगर स्मृतिनगर व हरिनगर मोहन नगर क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं। अंजाम देना स्वीकार किये। सोने चांदी के जेवरातों को तकियापारा निवासी शेख नीसाद अली के माध्यम से सोने-चांदी के जेवरात को काजल मण्डल निवासी आदित्य नगर दुर्ग को बेचना बताये। आरोपियों के निशानदेही पर आरोपी सोने-चांदी के जेवरात आदि बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से डॉलर, डीएसएलआर कैमेरा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर एनएस बरामद कर जप्त किया गया।
इसी तरह विशेष सूत्रों से पता चला कि शातिर नकवजन विशाल सिंह उर्फ मर्चा निवासी केम्प 01 छावनी अपने साथी के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन के आस-पास रह रहा है, लोगो से घड़ी कैमेरा वगैरह बेचने की बातचीत कर रहा है जिसे घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त आरोपी को उसके साथी आकाश उर्फ गोल्डी के साथ पकड़ा गया, प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किंतु सतत् एवं सघन पूछताछ करने पर अपने साथी आकाश उर्फ गोल्डी के साथ मिलकर मोहन नगर के हरिनगर, सिंधिया नगर व साकेत कालोनी तथा छावनी क्षेत्र दुर्गापारा मे नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया, चोरी का सामान जोन 01 खुर्सीपार निवासी महिला रीता चौधरी के पास बेचना स्वीकार किया जिससे आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गई

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]