मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा अज्ञात युवक — हाई-टेंशन लाईन की चपेट में आने से मौत

[adsforwp id="60"]

भिलाई नगर, 28 नवंबर। दुर्ग स्टेशन होते हुए भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर एक अज्ञात युवक चढ़ गया। इस दौरान हाई टेंशन लाईन के सम्पर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला दुर्ग के समीप रसमड़ा स्टेशन का है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और अंजोरा चौकी पुलिस पहुंच गई। युवक का शव मालगाड़ी इंजन के पेंटोग्राफ में फंसा था जिससे बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। मौके पर जीआरपी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment