पैरा में लगी आग बुझाने गए लोगो को मिली अधजली शव, महिला व एक बच्चे की जली हुई शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

[adsforwp id="60"]

रायगढ़, जिले में महिला और बच्चे की जलते पैरा में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर में पैरा में आग लगी थी। ग्रामीणों ने आग को बुझाया तो उसमें दो लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ढाई बजे के करीब लोगों को सूचना मिली कि दो लोगों को किसी ने पैरा में डालकर आग लगा दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर कार के टायर के भी निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी मामले की जांच की। पंचनामा के बाद महिला और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी उनकी पहचान नहीं हुई है।
एसपी कहना है कि महिला से सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या दूसरे जगह की गई है, फिर शव को यहां लगाकर जला दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]