हाथियों का झुंड कर रहा विचरण, वनविभाग को थी जिस बात की शंका, वो निकला सच , हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत धरमजयगढ़ वनमण्डल में एक ग्रामीण की हाथियों के हमले से जान चली गई है।57 से हाथियो का झुंड आसपास जंगल में विचरण कर रहा है।वन विभाग को जिसकी आशंका थी वही हुई हाथी के हमले से एक ग्रामीण की जान चली गई है।मिली जानकारी अनुसार पुसल्दा गांव में आसान राठिया निवासी बरभौना का शव बरामद हुआ है।उसके आसपास हाथियो के पद चिन्ह का निशान देखा गया है।इससे अंदाजा लगाया जा रहा है हाथी के हमले से उक्त ग्रामीण की जान चली गई है सूचना वन अमला टीम और छाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment